चीन में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर,दर्जन भर अधिकारियों पर गिरी गाज

Spread the love

चीन ने एक महीने से भी कम समय में देश भर में लगभग 900 सिंप्टोमेटिक संक्रमण पैदा करने वाले कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट पर अंकुश लगाने में विफल रहने के लिए अधिकारियों के एक समूह को दंडित किया है। डेल्टा वैरिएंट के तेजी से फैलने के कारण चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है, इसने कोरोना पर नियंत्रण की बीजिंग की रणनीति को जटिल बना दिया है। पूर्वी चीनी शहर यांग्जहौ ने बड़े पैमाने पर कोरोना परीक्षण को गलत तरीके से करने के लिए पांच अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इन्हीं अधिकारियों ने कोरोना वायरस को फैलने दिया। इन्हीं की वजह से यांग्जहौ शहर में डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण पास के नानजिंग शहर से आगे निकल गया है, जहां पहले से डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप था।

दरअसल, दुनियाभर में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन में भी डेल्टा वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को चीन में डेल्टा वैरिएंट के 77 नए मरीज मिले, जिसके बाद अब तक 308 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ यांग्जहौ शहर चीन में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। डेल्टा वैरिएंट के छह मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं और यदि किसी की मौत होती है तो छह महीने से अधिक समय में यह चीन में पहली कोविड-19 से मौत होगी।

कुछ चीनी शहरों में स्थानीय स्तर पर प्रसारित संक्रमण पर नियंत्रण के लिए दोबारा से जांच शुरू कर दी गई है। चीन में 20 जुलाई से अब तक एक दर्जन से अधिक शहरों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमित लोग मिले हैं। अधिकारियों ने स्थानीय सरकारों को संक्रमितों पर नजर रखने और नियंत्रण प्रयासों को तेज करने के आदेश दिए हैं।

और पढ़े  आज ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

चीन समर्थित ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, देश भर में 30 से अधिक अधिकारियों, महापौरों और स्थानीय स्वास्थ्य निदेशकों से लेकर अस्पतालों और एयरपोर्ट के प्रमुखों को लापरवाही और स्थानीय प्रकोपों के लिए दंडित किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कोरोना के ताजा मामले की शुरुआत मॉस्को से आई एक उड़ान के जरिए हुआ। मध्य जुलाई में चीन के पूर्वी शहर नानजिंग स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मॉस्को से एक यात्री विमान उतरा था। इस विमान में सवार सात लोग कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित थे। इन यात्रियों से एयरपोर्ट की सफाई करने वाले लोगों में कोरोना वायरस फैल गया और धीरे-धीरे अन्य शहरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

बीजिंग ने लंबे समय से स्थानीय अधिकारियों को चीन में कोरोना वायरस के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा वैरिएंट अब तक 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *