चारधाम : बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे 4 दिनो से बंद, अभी भी खोलने के प्रयास नहीं

Spread the love

बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे रविवार को भी बंद है। यहां हाईवे खोलने का काम जारी है। यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा पुल के पास रविवार को भी बंद है। यहां भी हाईवे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों हाईवे चार दिन से बंद पड़े हैं।

रड़ांग बैंड में करीब 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से हाईवे को सुचारू होने में समय लग सकता है। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) यहां हाईवे सुचारू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा हुआ है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि लगभग तीन दिनों में हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा।

20 मई को अतिवृष्टि से रड़ांग बैंड में सड़क का 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। यहां अलकनंदा से भी भू कटाव हो रहा है, जिससे जल्द हाईवे दुरुस्त करने में समय लग सकता है।

भारी बारिश होने पर पहाड़ियों से भूस्खलन होने के चलते हाईवे को भारी क्षति पहुंची है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि रड़ांग बैंड पर हाईवे को सुचारू करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं। मौके पर पर्याप्त मात्रा में मशीनें और मैन पावर की तैनाती की गई है। 

बीते गुरुवार को खनेड़ा पुल के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद यमुनोत्री हाईवे रविवार को भी नहीं खुल पाया, जिससे यातायात बाधित होने के साथ यमुनोत्री धाम सहित गीठ व ओेजरी पट्टी के दर्जनों गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: चकराता की ऊंची चोटियों पर 7 साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, बर्फबारी से बढ़ी ठंड
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *