चंपावत : मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा 10 बच्चों को तीन-तीन हज़ार रुपये का चेक दिया गया ।

Spread the love

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर द्वारा जिला चम्पावत से चयनित दस बच्चों को तीन-तीन हज़ार रुपये का चेक तथा योजना मे चयनित होने का प्रमाणपत्र दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संचालित कार्यक्रम मे सभी दस बच्चों को बुलाया गया था। श्री विनीत तोमर ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के माध्यम जिन बच्चों ने कोविड-19 या अन्य बीमारी के चलते अपने अभिभावकों में से किसी एक को खोया है उन बच्चों को 21 वर्ष तक प्रतिमाह 3000 रुपये की सहायता राशि सरकार देगी तथा समस्त शिक्षा का खर्च भी सरकार उठाएगी। 21 वर्ष तक बच्चों की समस्त चल अचल संपत्ति की देखभाल का जिम्मा भी जिलाधिकारी की देख रेख में होगा। आंकड़ों के अनुसार राज्य में 151 ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता तथा पिता, दोनों को खोया है तथा 2196 ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक को खोया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *