उत्तराखंड / चमोली : सावन के तीसरे सोमवार की पूजा अर्चना के बाद कमलेश्वर महादेव परिसर के भूस्खलन भाग में रंगकर्मी ने रोपे पौधे।

खबर चमोली जिले से है। पिण्डरघाटी के नारायणबगड़ के कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर और उसके नीचे हो रहे लगातार भूस्खलन क्षेत्र में आज प्रसिद्ध रंगकर्मी किसनसिंह दानू ने वन विभाग,महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर वृक्षारोपण किया।इस मौके पर उन्होंने जनगीतों को गाकर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को उत्साहित व जागरुक किया।और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाकर उन्हें बचाने का आह्वान किया।

वहीं श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम के साफ हो जाने से भक्तों की राह आसान हो गई। शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए बडी संख्या में लवकुश महादेव,मृत्युंजय महादेव मंदिर देवीधूरा,कमलेश्वर महादेव मंदिर,मींगेश्वर महादेव,मालेश्वर महादेव, रैंस महादेव पहुंचे।
इस अवसर पर वनविभाग के पश्चिमी पिंडर राजि नारायणबगड़ तथा पिंडरघाटी में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे प्रख्यात रंगकर्मी किशन दानू ने कमलेश्वर महादेव मंदिर के परिसर और भूस्खलन भाग में शिवभक्तों के सहयोग से वृक्षारोपण किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- उपनल कर्मचारी संघ की याचिका पर सुनवाई 27 को
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…