चंपावत :जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक जनपद के हर घर को शुद्ध पेयजल होगा उपलब्ध..

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भारत सरकार के जल जीवन मिशन के निदेशक जुगल जोशी के आतिथ्य में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वकांशी योजना हैं। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक जनपद के प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारीयों को गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में एनजीओ का भी सहयोग लिया जाए। जो एनजीओ कार्य करने के लिए तैयार हैं उन्हें डीपीआर में तकनीकी सर्वे की जानकारी होना भी अति आवश्यक है।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता पेयजल निगम ने बताया कि जल निगम व जल संस्थान चंपावत में कुल 655 ग्राम आवंटित हुए है। जिनमे 45947 हाउस होल्ड हैं जिसमे से 31 मार्च 2021 तक 25494 परिवार लाभान्वित हुए है तथा जनपद में कुल 56.58 प्रतिशत कवर हो चुका हैं तथा शेष का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 768 विद्यालय हैं, जिनमें पाइप लाइन द्वारा 732 व हेंडपंप द्वारा 36 विद्यालयों में पानी की उपलब्धता की जा चुकी है साथ ही जनपद में आंगनबाड़ी में कुल 646 हैं। जिसमे से 624 आंगनबाड़ीयों में पाइप लाइन द्वारा तथा 22 में हैंडपंप द्वारा पानी की उपलब्धता की जा चुकी है

और पढ़े  ऋषिकेश:12 अक्तूबर को होगा सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन, 500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…