गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश ।

Spread the love

कश्मीर को लेकर आज यानी शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये जमा किए जाते हैं तथा किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सभी किसानों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज फ्लेगशिप और प्रतिष्ठित परियोजनाओं तथा औद्योगिक विकास की परियोजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने पर बल दिया। पश्चिमी पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए शरणार्थियों को जल्द शरणार्थी पैकेज का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज, औद्योगिक विकास की परियोजनाओं सहित अन्य कई विकास योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने और 3000 मेघावाट की पाकल डुल व कीरू जल-विद्युत परियोजना को फ़ास्ट ट्रैक करने के साथ 3300 मेगावाट की अन्य योजनाओं को शुरू करने के भी निर्देश दिए। 

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76 फीसदी व 4 जिलों में 100 फीसदी होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की 90 फीसदी पहुंच की भी सराहना की।

इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, रॉ के प्रमुख सामंत कुमार गोयल, सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भाग लिया था।


Spread the love
और पढ़े  केरल चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग: BJP ने खेला अम्मा कार्ड, मौन ध्रुवीकरण से उलटफेर की तैयारी
  • Related Posts

    आर्टेमिस-2 मिशन- नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सुरक्षित धरती पर पहुंचा, प्रशांत महासागर में उतरे क्रू के सदस्य

    Spread the love

    Spread the love     नासा के चंद्र मिशन आर्टेमिस-2 के चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। 10 दिन के सफल अभियान के बाद उनका ओरियन अंतरिक्ष…


    Spread the love

    सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

    Spread the love

    Spread the love     1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *