गुवाहाटी : मची अफरातफरी तेजपुर में 6.4 तीव्रता के तेज झटके, घरों को छोड बाहर निकले लोग.

असम के गुवाहाटी में बुधवार (28 अप्रैल) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, तेजपुर और सोनितपुर में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्निट्यूड मापी गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई।
गुवाहाटी समेत कई इलाकों में लगे झटके नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

और पढ़े  ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…