गुजरात : भूपेंद्र पटेल बनेंगे मुख्यमंत्री, तोमर ने मीडिया के सामने किया एलान ।

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हुई। इसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला भी हो गया। गुजरात के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया के सामने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि आजहुई बैठक में पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया है।
गुजरात में भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। खास बात यह है कि पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा ने सभी समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।

और पढ़े  पोलैंड में सांविधानिक संकट: जजों की नियुक्ति पर विवाद, राष्ट्रपति ने छोड़ा विदेश दौरा, क्यों बढ़ा टकराव?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…