कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? दोनों नेता पहुंचे दिल्ली

Spread the love

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को शुक्रवार को दिल्ली तलब किया है। राज्य के दोनों नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा एयरपोर्ट से सीधे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। यहां पर जेपी नड्डा के साथ उनकी बातचीत चल रही है। नड्डा से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह , भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है।
हेमंत बिस्वा सरमा की दावेदारी सबसे ज्यादा
दरअसल, असम में भाजपा दूसरी बार सत्ता में वापसी की है, लेकिन पार्टी ने इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को चुनाव में आगे नहीं किया। पार्टी ने प्रदेश के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर ज्यादा भरोसा जताया । चुनाव के दौरान हेमंत बिस्वा सरमा की दावेदारी सबसे ज्यादा रही। ऐसे में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि प्रदेश की कमान किसके हाथ सौंपी जाए। पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी और संगठन के कुछ नेता सर्वानंद सोनोवाल को ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, लेकिन हेमंत बिस्वा सरमा का नाम केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व असम में रंजन गोगोई को कमान सौंपेगी, लेकिन उनके दावे को भाजपा नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया।

और पढ़े  रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत: लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *