कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है देखे कहां

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सप्ताह में अब तीन घंटे के लिए दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खुली रहेंगी।

अन्य दुकानें पहले की तरह दिन में तीन घंटे के लिए खुली रहेंगी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि शहरी क्षेत्रों में जहां पर वन निगम के डिपो हैं, वहां अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त लकड़ी देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लकड़ी काटने के अधिकार हैं, उनके अनुसार लकड़ी काटी जा सकेगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने की स्थिति नहीं है। कैबिनेट ने परौर, सोलन, मंडी और शिमला में बेड कैपेसिटी बढ़ाने की समीक्षा की। नए मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना के बारे में भी चर्चा की गई

और पढ़े  बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका, ढाका में कई जगह बम धमाके, अब तक 565 गिरफ्तार
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…