केदारनाथ धाम कपाट खुलने से पहले बाबा केदार को 11 कुंतल फूलों से सजाया देखे कल किस समय खुलेगे कपाट

17 मई सुबह पांच बजे मेष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। कपाटोद्घाटन से पहले मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कपाटोद्घाटन परंपराओं के तहत होगा। हालांकि इस वर्ष भी श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी नहीं बन पाएंगे। 

सोमवार तड़के तीन बजे से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग द्वारा बाबा की समाधि पूजा के साथ अन्य धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद निर्धारित समय पर सुबह पांच बजे रावल भीमाशंकर लिंग, जिलाधिकारी मनुज गोयल और देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य अधिकारी बीडी सिंह समेत अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी में भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के एक केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।

वहीं महाकाल ग्रुप ऋषिकेश द्वारा गुलाब, गेंदा, बसंती व कमल के 11 कुंतल फूलों से मंदिर सजाया गया है। ग्रुप के सौरभ कालरा, राहुल गौड़, सतीश सचदेवा ने बताया कि दो वर्षों से धाम के कपाटोद्घाटन पर मंदिर को फूलों से सजा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…