केजरीवाल की पहली ट्रेन सुबह 10:00 बजे पहुंची अयोध्याधाम ।

केजरीवाल की पहली ट्रेन सुबह 10:00 बजे अयोध्याधाम पहुंच,जहां उनका रेलवे स्टेशन पर भव्यता के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया जिसके बाद सभी यात्रियों को अयोध्या के 25 विभिन्न धर्मशाला में रोका।तो वही विश्राम के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम लला,हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर, सरयू घाट सहित अन्य कई का दर्शन कराया जाएगा। वहीं दो दिवसीय यात्रा के बाद 5 दिसंबर को ट्रेन दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी।इस यात्रा के माध्यम से पहुंचे यात्रियों ने केजरीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली वालों के लिए श्रवण कुमार हैं आज इस यात्रा के माध्यम से हम लोग अयोध्या पहुंचे हैं या प्रभु का दर्शन करेंगे या हम लोगों का सौभाग्य है कि आज अयोध्या पहुंचे और कहा कि हम रामलला से दुआ करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सभी दुख दर्द समाप्त हो और वह हमेशा सुखी रहे।इस स्पेशल दर्शन ट्रेन यात्रा में 960 यात्री अयोध्या पहुंचे।

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…