कदौरा जालौन पति पत्नी के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधान के डेरा निवासी गौतम पुत्र संतराम ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कल शाम को मैं और मेरी पत्नी अंजली अपनी घर से थोड़ी दूरी पर स्थित अपने प्लाट पर जानवरो के लिए घेरा बंदी कर रहे थे गांव निवासी राधे पुत्र मातादीन आया और घेरा बंदी करने से मना करने लगा और गाली गलौज करने लगा जब हम लोगो ने मना किया तो उसने मुझे और मेरी गर्भवती पत्नी को लाठी डंडे से मारना शुरू कर जिससे मेरी पत्नी अंजली जो कि गर्भवती है उसे गंभीर चोटें आई है वही इस विषय मे थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और एन सी आर दर्ज की गई है दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी

और पढ़े  अयोध्या- BJP के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…