कदौरा / जालौन : तेज बारिश से सिद्धार्थनगर व्यासपुरा सीर व बस स्टैंड में जलभराव

कदौरा/ जालौन बुधवार रात से हो रही तेज बारिश से सिद्धार्थनगर व्यासपुरा सीर व बस स्टैंड में जलभराव की स्थिति उतपन्न हो गई। जिससे बाशिन्दों को आवागमन में परेसानी के साथ साथ बारिश का पानी घरो में भी घुस गया। शिकायत मिलने पर पालिका ईओ की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने सिद्धार्थनगर में पम्पसेट लगवा कर पानी निकलवाया। व्यासपुरा सीर व बस स्टैंड में नालों में अतिक्रमण के कारण हुए जलभराव को देखते हुए तत्काल अतिक्रमण को हटवाते हुए पानी निकलवा कर अतिक्रमणकारियो को चेतावनी दी।
पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीमो का गठन किया गया है जो लगातार नगर के विभिन्न वार्डो में नजर रखेंगे। और जलभराव सहित नाला नाली में अतिक्रमण करने वालो की सूची बनाएगे। इस मौके पर सभासद मुराद मंसूरी,साने रजा, सफाई नायक रामबाबू,इरफान खान,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…