एम्स से अच्छी खबर : 2 – 6 साल के बच्चों पर 24 जून से वैक्सीन का ट्रायल।

एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में गुरुवार से दो से छह साल के बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इससे पहले 12 से 18 साल और 6 से 12 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी जा चुकी है और इन दोनों आयुवर्ग का ट्रायल पूरा हो चुका है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, दो श्रणियों के बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके बाद दो से छह साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

वहीं बात करें दिल्ली में कोरोनी की स्थिति पर तो राजधानी में सोमवार को 89 नए मरीज मिले और 11 की मौत हुई। यह इस साल एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 16 फरवरी को 94 संक्रमित मिले थे। उसके बाद यह संख्या लगातजार बढ़ रही थी। कोरोना के मामलों में कमी के साथ संक्रमण दर भी घटकर 0.16 रह गई है। यानी, अब एक हजार जांच पर केवल एक संक्रमित मिल रहा है।

और पढ़े  वारदात और गैंगवार: जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल, खुल रही हैं रंजिश की कड़ियां
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…