उत्तर प्रदेश : सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक से लेकर अधिकारी तक, अखिलेश यादव बोले- यही है सबका सम्मान ।

उत्तर प्रदेश
सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक से लेकर अधिकारी तक, अखिलेश यादव बोले- यही है सबका सम्मान

विभिन्न दलों के कई नेताओं ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। इनमें पूर्व विधायक भगेलू राम, एएमयू कोर्ट के सदस्य आजम मीर खां, मेम्बर ए.एम.यू. कोर्ट, अबरार अहमद व बाबा शाह नवाज श्रावस्ती दरगाह पीर हनीफ प्रमुख हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त सुवचन राम ने भी सपा की सदस्यता ली।
सुल्तानपुर के कई जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान भी सपा के सदस्य बन गए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति सेल) सुरेन्द्र सिंह गौतम, आल इण्डिया मुस्लिम बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असलम वारसी ने भी अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ईसाई समाज के फादर रेवरेंट सी.एल मैसी और पास्टर इंचार्ज रेवरेंट रितेश जोशुआ के साथ समाज के लोगों ने अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हो गए। ईसाई पादरियों ने कहा कि उन सबका अखिलेश यादव पर भरोसा है और वे सब उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा गिरजाघरों पर हमला कर रही है और धर्मांतरण के झूठे बहाने से ईसाई समाज को परेशान किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने सभी ईसाई समाज के सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें सम्मान मिलेगा।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    हाल ए यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के स्कूलों में 55 लाख बच्चे इस सर्दी भी फर्श पर पढ़ेंगे, मजबूरी

    हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में स्कूलों को टाटपट्टी से मुक्त करने की घोषणाओं के बावजूद इन प्रदेशों में करीब 55 लाख बच्चों को इस सर्दी में भी जमीन…

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…