उत्तर प्रदेश : प्रदेश में भीषण सड़क हादसा 4 लोगों की हुई मौत, मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं….

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार की सुबह भीषड़ सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया स्थित मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर में पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक चायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर पूछताछ की और छानबीन में जुट गई

जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन ने बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के मांगा कोडर निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीराम पंजाब में नौकरी करता है। वह अपने निजी पिकअप से अपनी 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया बेटा शनि (10), अभिमन्यु (7) और 48 वर्षीय सास तारा देवी के साथ देवरिया जा रहे थे।
रविवार सुबह छह बजे के करीब हाइवे पर मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जबकि चालक की पत्नी दोनों बेटे और सास की मौत हो गई। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन और रिश्तेदार सूचना पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

और पढ़े  सौरभ मर्डर केस: 22 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य, मुस्कान और साहिल को मिलेगी कड़ी सजा? कोर्ट के फैसले पर निगाहें
  • Related Posts

    चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

    राजधानी लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने वाले संविदाकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी घटा दी गई है, जबकि हर साल करीब 15 फीसदी उपभोक्ता बढ़…

    लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

    गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड…