उत्तर प्रदेश : अयोध्या से बड़ी खबर 5 लोगों की हत्या एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारा फरार है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की गई है। आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है। वह फरार है।
बताया गया है कि 10 साल से नीचे हैं तीनों बच्चों की उम्र। 2 पुत्र व एक पुत्री की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की आशंका। थाना इनायतनगर के खानपुर मजरे बरिया निसारु की घटना बताई जा रही है। आला अधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे हैं।

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा राकेश कहार, मामी ज्योति और उनके तीन पुत्रों जिनकी उम्र 4, 6 व 8 वर्ष है, को आधी रात 12:30 बजे के करीब धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है।

दोनों परिवार आसपास रहते थे। हत्या की वजह नवासे पर मिली संपत्ति को लेकर विवाद था। मौके पर डीएम अनुज कुमार झा भी पहुंच चुके हैं। एक साथ ही 5 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई ।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य

    गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की…