उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिर मिले ब्लैक फंगस के 9 नए मरीज, हालात चिंताजनक अब तक इतने मिल चुके हैं मरीज….

मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 87 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। नए मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं। ये बिजनौर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के हैं। मेडिकल के कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. धीरज ने बताया कि मेडिकल में 42 मरीज भर्ती हुए थे। वर्तमान में 21 का उपचार चल रहा है। इनमें पॉजिटिव और निगेटिव दोनों हैं। दोनों तरह के मरीजों की अलग-अलग कमरे में व्यवस्था है। भर्ती मरीजों को प्रतिदिन चार बार नियमित रूप से इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं
कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। कोरोना के मरीजों के इलाज के दौरान ज्यादा स्ट्रॉयड और शुगर बढ़ने से यह बीमारी होती है। यह गंभीर रोग बनता जा रहा है। 

जब तक दवाई नहीं आएगी, ऑपरेशन नहीं हो पाएगा
ब्लैक फंगस के 13 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर चुके डॉ. पुनीत भार्गव का कहना है कि एक और मरीज का ऑपरेशन करने के बाद वह तब तक नया केस नहीं लेंगे, जब तक कि दवाइयां एयर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो जाएंगे। मुख्यत: इसमें एक इंजेक्शन एम्फोटेरिशन-बी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बाजार में नहीं है। उसकी उपलब्धता नहीं है। सरकार से सिर्फ प्रशासन को 66 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज के लिए मिले थे।

और पढ़े  अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…