उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 3 जिलो के दौरे पर देखे मिनट 2 मिनट प्रोग्राम

योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आज गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ,का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर कोरोना की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पहले गाजियाबाद का निरीक्षण कर फिर नोएडा में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी इसके बाद मेरठ के लिए रवाना होंगे। वहीं, 17 मई को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का निरीक्षण करेंगे।

सुबह 10:30 बजे बॉटनिकल गार्डन हेलीपैड नोएडा पर आगमन
सुबह 10:40 बजे कार द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा
सुबह 10:40 से 10:50 तक वैक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण
सुबह 11:00 बजे एनटीपीसी सभाकक्ष सेक्टर 16a पर आगमन
सुबह 11:00 से 12:00 तक प्रतिनिधियों के साथ बैठक
12:00 से 12:30 तक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक
12:30 से 12:45 तक मीडिया ब्रीफिंग
12:45 बजे एनटीपीसी सभाकक्ष से प्रस्थान
12:45 से 13:20 तक स्थानीय भ्रमण
13:25 पर बॉटनिकल हेलीपैड से मेरठ पुलिस लाइन के लिए रवाना

और पढ़े  UP: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…