उत्तराखंड : AIIMS ऋषिकेश ब्लैक फंगस से हुई 4 मौत, 15 नए मरीज मिले

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस ने एक और मरीज की जान ले ली। शुक्रवार को मेरठ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, संस्थान में ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज मिले हैं। एम्स में अब तक 61 संक्रमित मिल चुके हैं।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया वार्ड में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 56 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस केयर वार्ड में उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है। एम्स में अब तक चार संक्रमितों को मौत हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस से संदिग्ध एक सितारगंज के मरीज की भी मौत हो चुकी है।  

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस पर नियंत्रण के लिए सरकार लगातार चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से अभी से उससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीसरी लहर में बच्चों के लिए घातक बताया जा रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार: जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…