उत्तराखंड : रामलीला का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगा आयोजन,दुकानें खोलने पर समय की अनिवार्यता भी खत्म ।

Spread the love

उत्तराखंड में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अब रामलीला का आयोजन हो सकेगा। राज्य सरकार ने 19 अक्तूबर तक कोविड प्रतिबंध की जो एसओपी जारी की है, उसमें ऐसी ही कई राहतें दी हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधूू की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, अभी तक प्रदेश में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक समारोह पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
ताजा एसओपी में इस प्रतिबंध को खत्म करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजन की छूट दी गई है। यानी अब रामलीला का आयोजन भी आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगा। हालांकि एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन को पूर्व की भांति प्राथमिकता देनी होगी।

दुकानें खोलने पर समय की अनिवार्यता खत्म
इसी प्रकार, अभी तक प्रदेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सब्जी की दुकानें, दूध की डेयरी, मिठाई की दुकानें, फूलों की दुकानें खोलने का समय सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक तय किया गया था, जो बंदिश अब हटा दी है। यह सभी प्रतिष्ठान अब साप्ताहिक बंदी को छोड़कर बाकी रूटीन समय पर कोरोना से पूर्व की भांति खुलेंगे। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे खोलने को लेकर लगा रात दस बजे का प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।

सभी उम्र के खिलाड़ियों के लिए खुले खेलों के दरवाजे
ताजा एसओपी में खिलाड़ियों को भी बड़ी राहत दी गई है। अभी तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ही खेलों में हिस्सा लेने की अनुमति थी। ताजा एसओपी में यह शर्त हटा दी गई है। अब खेल संस्थान, खेल स्टेडियम व खेल मैदानों में सभी उम्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

और पढ़े  ऋषिकेश: ढालवाला क्षेत्र में अचानक आवासीय बस्ती में पहुंचा जंगली हाथी, इलाके में दहशत

Spread the love
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *