उत्तराखंड : राज्य में आज 23 नए कोरोना संक्रमित, 16 लोगों की हुई घर वापसी ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक  भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 256पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 17598 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली और नैनीताल में दो-दो, देहरादून में छह, हरिद्वार और टिहरी में एक-एक, पौड़ी और पिथौरागढ़ में चार-चार व उत्तरकाशी में तीन संक्रमित सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343428 हो गई है। इनमें से 329695 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7391 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…