उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 60 नए संक्रमित,कोई भी मरीज की मौत नहीं ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 60 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 672 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 27750 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और चमोली में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में सात, चंपावत में पांच, देहरादून में 10, हरिद्वार में चार, नैनीताल में आठ, पौड़ी व टिहरी में एक-एक, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में दो, ऊधमसिंह नगर में 13 और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341934 हो गई है। इनमें से 327864 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7361 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…