उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 11 नए मामले, 17 मरीज ठीक होकर लौटे घर ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 267 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 19018 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343393 हो गई है। इनमें से 329651 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7390 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  थलीसैण- बाल विकास अधिकारी ने ग्राम सभा कांडई में आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *