उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले, बीते 7 दिनों में एक भी मरीज की मौत नहीं ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 38 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 581 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 25445 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चमोली और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन, देहरादून और पिथौरागढ़ में नौ-नौ, हरिद्वार में 11, नैनीताल में पांच और उत्तरकाशी में छह संक्रमित मरीज मिले हैं।

और पढ़े  केदारनाथ सेंचुरी क्षेत्र: हेलीकॉप्टर के शोर से वन्यजीवों पर पड़ रहा असर, वन्यजीव प्रभाग करेगा अध्ययन
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…