उत्तराखंड : इसी महीने आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर, कार्यक्रमों में लेंगे भाग ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा इसी महीने देहरादून दौरे पर आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की दो तिथियां भेजी गई हैं। वे इनमें से किसी एक तिथि पर उत्तराखंड आएंगे। दो दिन के प्रवास में वह 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के 70 पूर्णकालिकों की कार्यशाला दूसरे हफ्ते में हल्द्वानी में होगी। इसमें राष्ट्रीय नेता भी भाग लेंगे। इससे पहले वे 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे थे। लेकिन उनका दौरा टल गया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ. जेपी नड्डा देहरादून आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिली तो राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 व 21 अगस्त को दून में प्रवास कर सकते हैं। वरना वे  23 से 27 अगस्त तक होने वाले विधानसभा सत्र के बाद उत्तराखंड आएंगे।
भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 70 विधानसभाओं में पूर्णकालिकों को तैनात करेगी। तैनाती से पहले पूर्णकालिकों की एक कार्यशाला हल्द्वानी में होगी। कौशिक के मुताबिक,यह कार्यशाला 10,11 या 12 अगस्त में से किसी एक तिथि पर हो सकती है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेता भी आएंगे। प्रदेश के सभी प्रमुख नेता व पदाधिकारी भी कार्यशाला में भाग लेंगे।

बुधवार को होगी पीआरओ व ओएसडी की कार्यशाला
प्रदेश सरकार में मंत्रियों, पार्टी विधायकों के पीआरओ व सरकार में विशेष कार्याधिकारियों(ओएसडी) की एक कार्यशाला बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। 

स्वास्थ्य स्वयंसेवक की कार्यशाला 6 को
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भाजपा बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की तैनाती करेगी। इन स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला छह अगस्त को होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेगें।

और पढ़े  उत्तराखंड: खेल-खेल में बच्चे ने साथी के सीने में घोंपा चाकू...मौत, मचा हड़कंप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…