चम्पावत : स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत अभियान की शुरुआत..

स्वच्छता हर एक घर तथा प्रत्येक व्यक्ति से संभव हैं। स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत होगा यह बात कहते हुए जनपद के प्रत्येक विकास खंड में स्वच्छता पखवाडा के तहत अभियान की शुरुआत हो चुकी हैं।
अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री आशीष पाल के दिशानिर्देश में प्रथम दिवस में जनपद के प्रत्येक विकास में युवा मंडल प्रतिनिधियों द्वारा आज स्वच्छता की शपथ ली गयी जिसमें युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया था तथा द्वितीय दिवस में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर विकास खंड चम्पावत से अंकित कुमार, सुनील दत्त जोशी, लोहाघाट से पीयूष चिलकोटी, लोकेश धौनी, बाराकोट से सपना जोशी, राहुल अधिकारी, तथा पाटी विकास खंड से दीपक बिष्ट, सुनील कुमार जोशी ने प्रतिभाग।
युवा अधिकारी ने अवगत कराया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान 1 से 15 अगस्त तक प्रत्येक विकास खंड में स्वच्छता संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…