उत्तराखंड : राज्य में अगले 48 घंटो में भारी बारिश का अनुमान, कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी।

Spread the love

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानीके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की  संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- लक्कड़घाट क्षेत्र में पूर्ति विभाग का छापा, दुकान से कमर्शियल गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *