उत्तराखंड : राज्य में 24 घंटे में मिले 177 नए मामले, 3 की मौत, 243 मरीज ठीक होकर लौटे घर

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 177 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 243 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में तीन, चमोली में तीन, चंपावत में पांच, देहरादून में 37, हरिद्वार में 56, नैनीताल में 25, पौड़ी में चार, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में आठ और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 255 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 9 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2101 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7316 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…