उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ किये बाबा केदार के दर्शन,चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा ।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ पहंचे हैं।
उनका केदारनाथ जाने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण इससे पहले तीन बार स्थगित हो चुका था। उनका दोपहर को देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। बता दें कि पीएम मोदी सात अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका केदारनाथ जाने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन उनके केदारनाथ जाने की चर्चा जरूर है।
पीएम ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के दौरे से पूर्व सीएम के केदारनाथ जाने को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *