उत्तराखंड : भगत के प्रयासों से मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ सुरंग को देवलीधार से जोड़ने का कार्य

Spread the love

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भगत ने ओखलकांडा में सुरंग को देवलीधार से जोड़ने की करी माँग

पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत जी भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने पहुँचे थे। जहाँ उन्हें समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने अवगत करवाया था कि पोखरी से देवलीधार सुरंग मार्ग का कई वर्षों पूर्व निर्माण हो चुका है, परन्तु देवलीधार से सुरंग के बीच लगभग 3 किलोमोटर का मार्ग छूट गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को 70 कि.मी का अधिक सफर तय करना पड़ता है।

श्री बंशीधर भगत जी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उक्त मार्ग के निर्माण हेतु अवगत करवाया और जल्द से जल्द इस मार्ग को पूर्ण करने हेतु निवेदन किया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त मार्ग को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का लिखित निर्देश सचिव, मुख्यमंत्री घोषणा को दिए।

जिस पर खुशी जाहिर करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री नंदन नगदली, मंडी समिति अध्यक्ष श्री मनोज शाह, मंडल महामंत्री श्री इंद्र कुमार, श्री आलम नगदली एवं समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भगत जी का आभार व्यक्त किया ।


Spread the love
और पढ़े  इंतजार खत्म: आजादी के इतने साल बाद नैनीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली, पहाड़ों में रोशनी से खिले चेहरे
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *