उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 8 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 323 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 38 हजार 744 हो गई है। इनमें से तीन लाख 22 हजार 981 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2964 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक कुल 7043 लोगों की जान जा चुकी है।







