उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 27 नए केस मिले, राज्य में अब भी 233 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज ।।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 27 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344724 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नौ जिलों में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में पांच-पांच, पौड़ी में तीन व टिहरी जिले में दो नए संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड जनगणना: टीम के साथ मारपीट-बदतमीजी की तो दर्ज होगी सीधे FIR, हो सकती है सजा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…