मोटाहल्दू : डंपर स्वामियों के अच्छे दिन शुरू, आंदोलन हुआ समाप्त

Spread the love

गौला नदी में खनन कार्य करने वाले वाहनों का भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर विगत 10 दिन से चल रहे आंदोलन में आज विराम लग गया है। वाहन स्वामियों व क्रेशर स्वामियों की मध्यस्थता के बाद धरना खत्म हो गया।
विगत दिवस प्रधान रमेश जोशी, जीवन कबडवाल एवं हेम चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलाया मुख्यमंत्री ने एक वरिष्ठ भाजपा नेता को इस प्रकरण मो सुलझाने के लिए कहा था। पूर्व में जिलाधिकारी से एक शिष्टमंडल मिला था बहुत मंथन होने के बाद ₹31 भाड़ा तय हुआ था। जिसको स्टोन क्रेशर स्वामी मानने को तैयार नहीं थे। आज स्टोन क्रेशर स्वामी और वाहन स्वामियों के बीच ₹31 रेट तय हो गया और सभी स्टोन क्रेशर ने अपने-अपने स्टोन के सूचना पठ में रेट चस्पा भी कर दिया। और यह सहमति बनी यह रेट सीजन के अंत तक रहेंगे। तत्पश्चात क्रमिक अनशन में बैठे भैरव खोलिया, जगदीश चंद्र चंदोला, पूरन चंद्र पांडे, बंशीधर भट्ट, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जोशी को गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक प्रधान रमेश जोशी ने जूस पिलाकर उनका क्रमिक अनशन तुड़वाया और धरने को समाप्त करवाया। बैठक में प्रधान शंकर जोशी ने कहा यह संघर्ष समिति निरंतर वाहन स्वामियों, वाहन ड्राइवरों और वाहनो के श्रमिकों का जब जब शोषण होगा तब तक संघर्ष समिति आवाज उठाएगी। किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्षहेम चंद्र दुर्गापाल ने कहा अब स्टोन क्रेशर द्वारा खोदे गए गड्ढों की भी हम इस समिति के जरिए आवाज उठाएंगे। संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा नेता प्रवीण दानु ने संघर्ष समिति को सहयोग देने के लिए इमली घाट ,लालकुआं, देवरामपुर, हल्दुचौड ,बेरीपढ़ाव, मोटाहल्दू ,गोरा पढ़ाव, आंवला चौकी और इंदिरा नगर के सभी वाहन स्वामियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। धरना स्थल पर जीवन कबडवाल, हरीश सुयाल, वीरेंद्र दानु, कीर्ति पाठक, बलवंत सिंह मेहरा, मनोज बिष्ट, रमेश जोशी, जीवन बोरा, चंद्रशेखर पंत, मदन उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय ,हरीश चौबे, नवीन जोशी, ललित मोहन जोशी, राजू चौबे, मोहन चंद्र भट्ट, सोनू भट्ट, अमित भट्ट सहित तमाम वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- चकराता वन प्रभाग के एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *