उत्तराखंड : प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत जनता से जुड़े लाइव, दिया जनता के नाम अपना संदेश.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को लाइव वीडिया के जरिए जनता से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं। बल्कि अपना टेस्ट कराएं और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं और सावधानियों को बरतें।
उन्हों कहा कि आप सभी जिस तरह डट कर इस महामारी का मुकाबला कर रहे हैं वह कोविड की जंग जीतने में हमारी मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इस महामारी से लड़ने के लिए हमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
सभी कोरोना के खिलाफ इस मुहिम में हमारा शत -प्रतिशत सहयोग कर रहे हैं। मैं हर राज्यवासी को बताना चाहता हूं कि आपकी सरकार कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए जरूरी दवाओं, उपकरणों व अन्य सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है।
कोरोना संक्रमितों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन और साफ सफाई का ध्यान दिया जा रहा है। संक्रमितों के उपचार के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीजन और दवाई जैसी मूलभूत आवश्यक्ता को समय से पूरा किया जा रहा है।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल: डीएफओ से मारपीट पर कांग्रेस नेता समेत अन्य पर मुकदमा, उधर, गुलदार के हमले से लोगों में आक्रोश
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…