उत्तराखंड :  नए नेता प्रतिपक्ष सिंह ने संभाला कार्यभार, हृदयेश के निधन के बाद से खाली चल रहा था पद

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला है। बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। रिंकू कन्नौजिया ने कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रीतम सिंह ने जनता के मुद्दें की लड़ाई सड़क पर लड़ी। अब वे प्रतिपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में भी जन हित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर अमरदीप सिंह मजीठिया, राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, अभिराज, असद आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…