मोटाहल्दू : आपराधिक घटनाओं में रोकथाम लगाने हेतु जागरूकता अभियान

आपराधिक घटनाओं में रोकथाम लगाने को लेकर आज समाज सेवी युगल शर्मा के सहयोग से तल्ली हल्द्वानी वार्ड नंबर 58 में ओपन हाउस जागरूकता कार्यक्रम धरोहर विकास संस्था हल्द्वानी सौजन्य से चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बच्चों को उनके अभिभावकों को बच्चों के साथ होने वाले शोषण के बारे में जानकारी दी बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के लिए इस हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे काम करती है कार्यक्रम में धरोहर विकास संस्था की कोऑर्डिनेटर पुष्पा कांडपाल व उनकी पूरी टीम रही साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदीप बिष्ट रहे, वहीं समाजसेवी युगल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत सहयोग से बच्चों को कॉपी किताब व कोविड-19 से बचने के लिए सैनिटाइजर व मास्क के साथ-साथ टॉफी, बिस्कुट, फ्रूटी का वितरण किया। इस दौरान दिनेश खुल्बे, हिमांशु कविदयाल, विक्की पलडिया, योगेश पलड़िया व क्षेत्र के दर्जनों बच्चे और उनके माता-पिता उपस्थित रहे ।

और पढ़े  उत्तराखंड: 13 वर्षों में आठ बड़े हेलीकॉप्टर हादसों में 48 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…