उत्तराखंड : धर्मनगरी में बनेगा 2030 तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सतपाल महाराज

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने धर्मनगरी हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर से एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने के आदेश दिए।
सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार धर्म एवं संतों की नगरी है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके ठीक पास योग नगरी ऋषिकेश और राजधानी देहरादून है।

हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए विदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के यहां आने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

महाराज ने कहा कि जिलाधिकारी ने एविएशन, राजस्व और अन्य विभागों की संयुक्त टीम बनाई है। टीम एयरपोर्ट के लिए करीब 1000 एकड़ जमीन का चयन करेगी। 2030 तक इस एयरपोर्ट को तैयार करने का लक्ष्य है। इससे चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: CM ने किया 'श्रमिक सेवा' मोबाइल एप का लोकार्पण, स्थानीय जरूरतों के मुताबिक होगा कौशल प्रशिक्षण
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *