उत्तराखंड : देहरादून में मिले ब्लैक फंगस के 6 और केस, 198 हुई कुल संक्रमितों 15 लोगों की मौत

उत्तराखंड में रविवार को देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के छह और मरीज मिले हैं। अब तक प्रदेेश में मरीजों की संख्या 198 हो गई है। जबकि 15 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में छह मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 181 हो गई है। जबकि नैनीताल जिले में नौ और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज का उपचार चल रहा है।

ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश सबसे बड़ा केंद्र है। यहां अब तक 121 मरीज भर्ती हो चुके हैं। देहरादून, नैैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कुल मरीजों की संख्या 198 हो गई है। 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
एसटीएच में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज भर्ती
सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की रविवार को मौत हो गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पीलीभीत निवासी 45 वर्षीय युवक और नैनीताल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। दोनों में ही ब्लैक फंगस के लक्षण हैं और पुष्टि के लिए सैंपल जांच को भेजा गया है।

एसटीएच में ब्लैक फंगस के कुल 11 मरीज भर्ती हैं। इनमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि दो संदिग्ध है। अब तक ब्लैक फंगस के चार संदिग्ध रोगियों की मौत हो चुकी है। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि तीन की रिपोर्ट का इंतजार है। ब्लैक फंगस में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन की दो हजार वॉयल हैं। एसटीएच में कोविड से हल्द्वानी के दो और ऊधमसिंह नगर के एक मरीज की मौत हुई है। कोविड पॉजिटिव 172 मरीज भर्ती हैं और 25 की हालत अतिगंभीर है, जबकि 60 गंभीर हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…