उत्तराखंड : देहरादून के निजी होटल में मिली आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की लाश , पुलिस में मचा हड़कंप..

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। मृतक का नाम सिकंदर कलेर है।
बुधवार की शाम को होटल में लिया था कमरा
पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।

कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी किया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की थी।

और पढ़े  श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…