उत्तराखंड : देवप्रयाग – ऋषिकेश हाईवे पर आया बोल्डर , 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड में बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रही कार पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही एक बोलेरो संख्या uk09-ta-0058 पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। तभी एक बड़ा बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। बोल्डर कार के बोनट और छत पर गिरा। बोल्डर गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो लोग कार में ही फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। तुरंत ही दोनों घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। फिलहाल एम्स में ही दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय, आतापी-बातापी से जुड़ी है ये बात
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…