कैंची धाम के पास मलवा आने के कारण बंद हुआ हाईवे

हल्द्वानी। बाबा नीम करौरी के कैंची धाम आश्रम के पास अब से कुछ देर पहले बादल फटने की घटना से सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल आज ही बाबा नीब करौरी के आश्रम में बाबा के जन्म दिन के अवसर पर होने वाले वार्षिक महा भंडारे को इस वर्ष भी निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी और संयोग से शाम को ही परिससर में बादल फटने की दैवीय घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मंदिर परिससर में जगह जगह मलबा जमा हो गया है। जिसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही बाबा नीब करौरी के मुख्य एवं पास स्थित गुफा वाले वाले मंदिर में भी काफी मलबा आया है। मुख्य मंदिर में मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। अंधेरा होने के कारण मंदिर परिसर से मलबा हटाने के अभियान में परेशानी हो रही है। वहीं मार्ग पर पहाड़ से मलबा भारी मात्रा में आ जानें से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया

और पढ़े  देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिलीं जेनी, तस्वीर आई सामने
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…