उत्तराखंड : थाली और प्लेट बजाकर व्यापारी आज जताएंगे विरोध,आंदोलन की दी चेतावनी।

Spread the love

कोविड कर्फ्यू में राहत की उम्मीद को झटका लगने के बाद ऋषिकेश योगनगरी के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। व्यापारी आज (बुधवार) को थाली बजाकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। वहीं व्यापारियों ने जल्द बाजार न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

सरकार की नई कोविड गाइलाइन के विरोध में व्यापारी ऋषिकेश घाट चौक पर आज प्रदर्शन करेंगे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि हाल यह है कि व्यापारी और उनके परिवार के लिए भूखों मरने की नौबत आ गई है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सरकार से क्रमवार तीन से चार घंटे सभी दुकान खोलने का आग्रह किया था। लेकिन सरकार ने व्यापारी वर्ग की मांग को दरकिनार कर कोविड कर्फ्यू को आठ जून तक बढ़ा दिया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि यूपी, हरियाणा समेत विभिन्न प्रदेशों में सरकार ने कोविड कर्फ्यू में ढील दी है।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। दोनों पदाधिकारियों ने बताया व्यापरी सामाजिक दूरी बनाते हुए थाली बजाकर सरकार केे निर्णय का विरोध करेंगे। अगर जल्द ही बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिलती तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
हरिद्वार के व्यापारियों ने थाली बजाकर किया कोविड कर्फ्यू का विरोध
धर्मनगरी के व्यापारियों ने थाली बजाकर सरकार को जगाने और एक जून से बढ़ाए गए कोविड कर्फ्यू का विरोध किया है। कहा है कि सरकार व्यापारियों को नियमों के साथ दुकानें खोलने की अनुमति दें। वरना व्यापारी बर्बाद होकर सड़क पर आ जाएंगे। 

और पढ़े  नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के व्यापारियों ने श्रीराम चौक पर एकत्र होकर थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि व्यापारी पिछले एक माह से अपने प्रतिष्ठान बंद करके निरंतर सरकार और स्वास्थ्य विभाग को सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सरकार व्यापारियों को लेकर बिल्कुल उदासीन है।

न तो व्यापारियों को सरकार की ओर से कोई राहत पैकेज दिया जा रहा है और न ही कोरोना केस कम होने पर भी दुकानें खोलने दी जा रही हैं। इससे व्यापारियों के सामने परिवार का पालन-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। दुकानों का किराया, कर, बैंक किस्त, बच्चों की फीस दुकानें बंद रहने से नहीं दी जा रही है। 

मंडल के संरक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार अपने सारे दफ्तर चला रही है, सारे काम चल रहे हैं, लेकिन कोरोना केस कम होने पर भी अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड के जिलों को छूट नहीं दे रही है। इस मौके पर ओम पाहवा, ओम प्रकाश विरमानी, गौरव गोयल, शशि भूषण सिंघल, हेमंत रावल, सोनू अरोड़ा, ओम प्रकाश अरोड़ा, मगन बंसल, आशीष गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सचिन अरोड़ा, राजकुमार, राहुल आहूजा, संदीप पाहवा, तिशू अरोड़ा, लोकेश तनेजा, मनीष धमीजा और विनय आदि मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *