उत्तराखंड :तीन दिन और बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया आदेश जार…

 उत्तराखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के पैर पसारते चले जाने से प्रदेश सरकार द्वारा रोकथाम के लिए हर एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए अब सरकारी दफ्तरों को तीन दिन बंद रखने के पूर्व आदेश को विस्तार दे दिया गया है। शासन ने अब अगले तीन दिन भी शासकीय कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड शासन के सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार अब कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 26, 27 व 28 अप्रैल, 2021 (सोमवार, मंगलवार व बुधवार) को भी प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय बंद रखे जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय पर बने रहेंगे और अपने मोबाइल स्विच आन रखेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सके। उल्लेखनीय है दो दिन पूर्व प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एहतियातन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को 23, 24 व 25 अप्रैल, 2021 को बंद करने के दिशा-निर्देश निर्गत किए गए थे। 

और पढ़े  मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं: कहा- व्यापारियों की समस्याएं हल कराने को उद्योग मित्र समितियों का होगा पुनर्गठन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…