उत्तराखंड : चमोली के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन।

आज जिले भर में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के निर्देशन में ..”सेवा ही संगठन है”अभियान के तहत बल्ड बैंक मेडिकल कालेज श्रीनर के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

कोविड-19महामारी में किसी को जरूरत में खून की कमी न होने पाये इसके मध्यनजर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में शिविर लगाकर युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान किया था।जिसमें युवाओं ने बढचढकर भागीदारी की।

भाजपा युवा मोर्चा चमोली के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी”देवा”की अध्यक्षता में आज जनपद भर के अस्पतालों गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और पिण्डरघाटी के तीनों मंडलों के युवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन में 90 युवाओं ने रक्तदान किया।देवेन्द्र सिंह नेगी”देवा”ने कहा कि कोरोनकाल में किसी जरूरत मंद मरीजों के लिए खून की कमी के चलते परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए हमारा हर युवा ” सेवा ही संगठन है”के तहत रक्त दान करेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत मंद की आवाज हम तक पहुंचनी चाहिए हम मदद के हर संभव प्रयास करेंगे।

युवाओं द्वारा दान किए गए रक्त को मेडिकल कालेज श्रीनर के ब्लड बैंक में जमा किया जाये़गा।ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर नवीन वत्सल की देखरेख में श्रीनर मेडिकल कालेज की रक्तदान शिविर की एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीम भी मौके पर उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रभारी-सह प्रभारियों का पहला दौरा दो अक्तूबर से, पहले दिन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों संग बैठक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…