उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2991 संक्रमित मिले हैं। मरने वाले मरीजों का आंकड़ा छह हजार पार हो गया है। वहीं, 4854 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
प्रदेश में 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों में 53 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जबकि अल्मोड़ा व देहरादून जिले में अलग-अलग अस्पतालों ने पूर्व में हुई 13 करोना मरीजों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट दी है। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 6073 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में 43520 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 82.84 % और संक्रमण दर 6.95 % दर्ज की गई