उत्तराखंड एसटीएफ ने पकडे झारखंड और राजस्थान से 14 साइबर ठग, 2 ने डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बना मांगे थे रुपये ।

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने झारखंड और राजस्थान से 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरने ने बताया कि इन ठगों में से दो ने हाल ही में डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके किसी परिचित से पैसे मांगे थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों जाहिद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी थाना खोह जिला भरतपुर और इरशाद पुत्र मजीद निवासी कलतरिया थाना जुरहेरा जिला भरतपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। बाकी सभी आरोपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज हुए मामलों से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि ठगी के मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि इस प्रकार के अपराध मेवात क्षेत्र, पलवल व नूह ( हरियाणा) एवं भरतपुर व अलवर ( राजस्थान ) एवं जामतारा (झारखण्ड)  क्षेत्र से संचालित हो रहे है । इसके बाद गत 15 जून को प्रदेशभर से 200 सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और सिपाहियों की टीमें अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना की गई थीं। टीम ने रविवार को अलग-अलग जगह से 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। टीम उन्हें देहरादून लेकर आ गई है।

बीते दिनों अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आढ़त बाजार निवासी एक व्यक्ति से पैसे की डिमांड की थी। शक होने पर उसने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस मुख्यालय की ओर से जांच के लिए उच्च स्तर पर छह टीमें बनाई थी।

और पढ़े  यूपीसीएल: 5900 करोड़ की याचिका पर आधे घंटे में खत्म हुई जनसुनवाई, आपत्ति के लिए सिर्फ एक उद्यमी पहुंचे
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…