उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 82 नए संक्रमित, 2 की हुई मौत, 122 हुए ठीक .

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 122 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 19293 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार,  चमोली में एक, चंपावत में चार, देहरादून में 38, हरिद्वार में छह, नैनीताल में चार, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में छह और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि 23 मार्च के बाद रविवार को प्रदेश में सबसे कम केस मिले हैं। बीते 23 मार्च को प्रदेश में 94 केस आए थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव, 635 संदिग्ध मामले, अब तक एक बछड़े की हो चुकी मौत
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…