उत्तराखंड : उमस और गर्मी के बाद कल 25 से 27 जून के बीच झमाझम बारिश ।

Spread the love

विज्ञानियों के अनुसार 25 से लेकर 27 जून तक राजधानी दून और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और दून में गुरुवार की सुबह से ही उमस से लोग परेशान हो गए हैं। दोपहर बाद देहरादून में मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई।

हरिद्वार में तड़के 3 बजे बारिश हुई। अब मौसम साफ है और धूप निकली है। डोईवाला में आसमान में बादल छाए हैं, यहां मौसम ठंडा है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, उमस भरी गर्मी हो रही है। केदारनाथ में मौसम सुहावना है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *